मैकनेली को मिला 306 करोड़ रुपये का ठेका
मैकनेली भारत इंजीनियरिंग कंपनी को राउरकेला स्टील प्लांट से 306.45 करोड़ रुपये का एक ठेका मिला है। यह ठेका एक नया कोल हैंडलिंग प्लांट लगाने के लिए है। मैकनेली को इसकी डिजाइन तैयार करने से लेकर इसे बनाने और बाद में रखरखाव की भी जिम्मेदारी दी गयी है। कंपनी को इसे 24 महीनों में तैयार करना है।
इस खबर के बाद यह शेयर 52 हफ्तों के नये ऊँचे स्तर 226 रुपये तक उछला। हालाँकि बाजार में कमजोरी बढ़ने के साथ दोपहर करीब 2.30 बजे यह 3.35 रुपये यानी 1.55% की कमजोरी के साथ 212.50 रुपये पर है। (© www.ShareManthan.in, 19 नवंबर 2009)










