जामनगर : ट्रेन - टेंपो में टक्कर,10 की मौत
जामनगर.गुजरात के शहर जामनगर में आज गुरुवार को सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस और एक ऑटो रिक् शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है ।
घटना जालिया रेलवे स्टेशन के पास घटित हुई है जब एक टेंपो और ट्रेन आपस में टकरा गई। घायलों को स्थानिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस और एक ऑटो रिक् शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है और १५ अन्य लोग घायल बताए जा रहे है।
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि घटना २.१५ मिनट पर हुई जिसमें १क् लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । ऑटो रिक् शा चालक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम की चांज रेलवे पुलिस ने शुरु कर दी है।










