Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Thursday, Nov 19th, 2009, 4:56 pm [IST]  

danik bhaskarटीवी पर फिर दिखेंगे हिमेश

Bhaskar.com

मुंबई. हिमेश अब एक बार फिर टीवी पर दिखाई देंगे। जी हां, सूत्रों की माने तो हिमेश को हाल ही में एक रियलिटी शो के लिए बतौर कैप्टन साइन किया गया है। स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहे नए म्यूजिक रिएलिटी शो में वह छ: टीमों के छ: कैप्टन्स में से एक होंगे। उनके अलावा संगीत जगत से जुड़ीं कई जानी मानी हस्तियां इस शो में हिस्सा लेने वाली हैं। खबर है कि यह एक बड़े बजट का म्यूजिक रियलिटी शो है।



दिसंबर माह में यह शो ऑन एयर होगा। साईं बाबा टेलीफिल्मस् के बैनर तले बनने वाले इस शो में शान,श्रेया घोषाल, मीका भी शामिल होंगे। ये सभी लोग अलग -अलग टीमों की कप्तानी करते दिखाई देंगे।



टीम एलिमिनेट होगी ना कि व्यक्ति



इस रियलिटी शो में एक नया फॉर्मेट अपनाया गया है। शो में अगर कोई प्रतिभागी अच्छा नहीं गाता है तो फिर पूरी टीम को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा और पूरी टीम एलिमिनेट हो जाएगी।



अभी तय नहीं हुआ शो नाम



सूत्रों का कहना है कि इस शो का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। हालांकि पहले इसका नाम म्यूजिक प्रीमियर लीग(MPL) रखना तय हो गया था लेकिन टीम के कुछ मेमबर्स का कहना था कि यह नाम सोनी टीवी पर आने वाले शो डांस प्रीमियर लीग(DPL )से मिलता जुलता है । इसलिए इस नाम को रिजेक्ट कर दिया गया। अभी तक नये नाम की तलाश जारी है। शो को होस्ट करने के लिए कई फिल्मी हस्तियों से संपर्क किया जा रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: