थर्मैक्स को 477.77 करोड़ रुपये का ठेका
थर्मैक्स को कांग्लोमेरेट से 477.77 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि उसने उड़ीसा की कांग्लोमेरेट के फेरो अलॉय यूनिट के लिए एक ट्रंकी कैप्टिव पावर प्लांट के निर्माण और चालू करने हेतु ठेका प्राप्त किया है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में थर्मैक्स लिमिटेड के शेयर भाव हल्की तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में ऊपर की ओर 579 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी है और यह 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 571 रुपये पर बंद हुआ। (© www.ShareManthan.in, 19 नवंबर 2009)










