संयुक्त राष्ट्र आयोग ने की मुशर्रफ से पूछताछ
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड की जांच कर रहे संयुक्त राष्ट्र आयोग ने इस संबंध में पाक के पूर्व सैन्य राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ से पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच स्पष्ट और सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग ने अपनी जांच के दौरान दर्जनों अधिकारियों से मुलाकात की। यह दल बेनजीर भुट्टो की हत्या के सिलसिले में तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगा रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच आयोग का कहना है कि पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से स्पष्ट और खुली बातचीत हुई। संयुक्त राष्ट्र ने यह नहीं बताया कि मुशर्रफ के साथ जांच आयोग की यह बातचीत कहां हुई।











