पति पत्नी और दादा-दादी
मुंबई. जी हां, चौंकिए नहीं अब पति पत्नी और वो रियलिटी शो में अब दादा-दादी भी भाग लेंगे। इस शो के कपल्स को अब किसी वृद्ध व्यक्ति के साथ भी कुछ समय गुजारना पड़ेगा। जैसा की हमने देखा कि शुरूआत में हर कपल को एक छोटा बच्चा दिया गया था। जिसके साथ इनको एक माता-पिता की तरह पेश आना था। उन छोटे बच्चों की पूरी जिम्मेदारी इन कपल्स के उपर थी।
कुछ दिनों के बाद इन्हे बड़े बच्चे दिए गए । इस बार भी इन कपल्स को बच्चे के साथ पैरेंट्स की तरह बिहेव करते हुए उनकी सारी जिम्मेदारिया संभालनी होती थी। अब इन जोड़ियों को एक और टफ काम दिया गया है। अब इनको किसी बच्चे को नहीं संभालना है बल्कि उनके साथ अब दादा और दादी रहने आ रही हैं। हर कपल के साथ रहने के लिए एक दादा या दादी आ रहीं हैं।सूत्रों की मानें तो शो में हिस्सा ले रहे सभी कपल्स को यह बात बहुत पसंद आई है।
सभी जोडि़यां अपने ग्रेंडपेरेंट्स को याद करके भावुक हो गईं। शिल्पा और अपूर्व नब्बे साल की सुशीला पाठक के साथ रह रहे हैं। संयोगवश राम सीता की जोड़ी गुरमीत और देबीना के साथ रहने वाली दादी मां का नाम कौशल्या हैं और इस बात से वे दोनों ही बहुत खुश हैं। गुरमीत का मानना है कि कौशल्या की शक्ल उनकी नानी से हूबहू मिलती है। अपनी मां से बिगड़े संबंधों की वजह से राखी सावंत दादी के तौर पर जनक रानी अरोड़ा के आ जाने पर इमोशनल हो गईं।










