रिकॉर्ड भरा रहा चौथा दिन
अहमदाबाद. अपने धाकड़ बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने आज बनाए रनों के पहाड़ के तले कई रिकॉर्डो को निस्तेनाबूत कर दिया।
सबसे पहले श्रीलंका ने एक पारी में सात विकेट पर 760 रन का विशाल स्कोर बनाकर भारत के खिलाफ़ भारत की ज़म़ीन पर अधिकतम स्कोर का नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने सात विकेट पर 652 रन पर पारी घोषित की थी।
टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड श्रीलंका के ही नाम है। सन 1998 में श्रीलंका ने भारत के ही खिलाफ़ कोलंबो में 6 विकेट पर 952 रन (घोषित) बनाए थे।
महेला जयवर्धने ने भी अपने शानदार दोहरे शतक (275 रन) के साथ पाकिस्तान के यूनिस ख़ान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यूनिस ने भारत के खिलाफ़ भारत में ही 267 रन की पारी खेली थी।










