Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 12:33 am [IST]  

danik bhaskarगुरिल्ला ने बेटे का नाम खुद चुना

Bhaskar News

टोरंटो. टोरंटो चिड़ियाघर में एक पिता गुरिल्ला ने अपने दो माह के शिशु का नाम खुद चुना है। यह नाम उसने स्नैक्स के पांच डिब्बों में से अपनी पसंद का डिब्बा चुन कर रखा। शिशु का नाम रखने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।



इसमें शर्त रखी गई कि नया नाम शिशु की मां के पहले नाम नगोजी के पहले अक्षर से मिलना चाहिए। प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने नाम लिखकर भेजे। चिड़ियाघर के स्टाफ ने इनमें से दस नामों को चुना। फिर पिछले दो हफ्तों में 10 हजार लोगों ने ऑनलाइन वोट देकर अंतिम पांच नामों को चुना।



इसके बाद शिशु के पिता चाल्र्स के सामने पांच डिब्बों में उसकी पसंद के खाद्य पदार्थ रखे गए। उसने जिस डिब्बे पर नासिर नाम लिखा था उसमें से उठाकर खाना शुरू कर दिया। अरबी में इस शब्द का अर्थ ‘संरक्षक’ है। इस तरह शिशु का नाम नासिर रख लिया गया। चार अन्य अंतिम नाम थे नियो, निको, निगेल और नसांबू।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: