Friday, Nov 20th, 2009, 2:49 am [IST]  

danik bhaskarस्मार्ट कार्ड के आवेदन 15 दिसंबर तक

मंजीत सहदेव

चंडीगढ़. प्रशासन की ओर से एपीएल व बीपीएल कार्डधारकों के स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा करवाने की तिथि अब 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 20 नवंबर तय की गई थी। फिलहाल चंडीगढ़ प्रशासन का फूड सप्लाई डिपार्टमेंट सभी संपर्क केंद्रों पर फार्म जमा कर रहा है।

2 रुपये के फॉर्म के साथ राशन कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर जमा करवाया जा सकता है। इसके अलावा रिहायश के तीन प्रमाण भी साथ देने होंगे। हाल ही में हरियाणा व चंडीगढ़ में इस तरह की स्कीम की शुरुआत की गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस पर सरकार 6 करोड़ से अधिक रुपये खर्च करने जा रही है। राशन कार्ड की बजाय अब सभी के पास चिप लगा एक स्मार्ट कार्ड होगा, जिसमें संबंधित व्यक्ति और सभी प्रकार का पारिवारिक डाटा मौजूद होगा। राशन खरीदने के समय मशीन में कार्ड को पंच किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: