पीजीआई के डॉ. यशपाल शर्मा सम्मानित
चंडीगढ़. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के 90वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर नेशनल यूनिटी कॉन्फ्रेंस में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पीजीआई के एडीशनल प्रोफेसर डॉ यशपॉल शर्मा को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड हर वर्ष देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्ती को दिया जाता है।
डॉ. यशपॉल शर्मा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई रिसर्च पेपर तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा डॉक्टर यशपाल शर्मा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी कई किताबें लिख चुके हैं। उनके रिसर्च पेपर में सबसे प्रसिद्ध ‘यश इंडिया टेक्नीक: ईटिंग विद दि हेल्प ऑफ ब्रेन एंड इट्स इंपेक्ट’ को दुनिया भर में सराहा गया। मोटापे व भूख पर नियंत्रण के लिए उनकी तकनीक कारगर साबित हुई है।










