Friday, Nov 20th, 2009, 2:59 am [IST]  

danik bhaskarबबला के वास्ते मीटिंग स्थगित

भास्कर न्यूज

चंडीगढ़. मेयर कमलेश ने भगोड़े कांग्रेसी पार्षद देवेन्द्र सिंह बबला को बचाने के लिए ेहाउस की 20 नंवबर को होने वाली मीटिंग वीरवार को 30 नवंबर तक स्थगित कर दी। इसके बाद भी मेयर बबला को पंजाब म्युनिसिपल एक्ट के सेक्शन 36 की सब सेक्शन (1), (1 ए)और (2) की कार्रवाई से नहीं बचा सकतीं। हाउस से अनुपस्थित रहते हुए बबला को 29 नवंबर को तीन महीने पूरे हो जाएंगे।



29 अगस्त को हुई हाउस की मी¨टंग के बाद बबला हाउस में नहीं आए, न ही उन्होंने गैर हाजिर रहने का निगम कमिश्नर और मेयर को कोई पत्र भेजा है। उन्होंने 18 नवंबर को मेयर को फैक्स के जरिए एक्ट से बचने की कोशिश जरूर की है जिसमें उन्हें 31 दिसंबर तक हाउस की मीटिंग से छूट देने संबंधी लिखा है। अनुपस्थित रहने का कोई कारण नहीं बताया गया है।



राजद ने कहा कार्यकाल की जांच हो



राट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रविन्द्र कृष्ण ने एक खुला पत्र जारी कर बबला पर कार्रवाई की जाने की मांग की। मार्केट कमेटी का चेयरमैन रहते हुए बबला पर शेड अलॉटमेंट में अनियमितताएं पाई गई। जिसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया , जांच में सहयोग देने के बजाए बबला भूमिगत हो गए। सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित होने पर भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। रविन्द्र कृष्ण ने इस बात की जांच करने की मांग की है कि मार्केट कमेटी के निदेशक का चुनाव लड़ने से पहले बबला कमेटी के लाइसेंसी सदस्य भी थे या नहीं। वहीं निदेशक के चुनाव में गड़बड़ हुई जिसे चुनौती दी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: