पंजाब पुलिस ने ‘द ग्रेट खली’ को किया सस्पेंड
चंडीगढ़. द ग्रेट खली के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त रैंसलर दलीप सिंह राणा को पंजाब पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है। खली पंजाब आम्र्ड पुलिस (पीएपी)की सातवीं बटालिनय में बतौर एएसआई तैनात हैं। जानकारी के अनुसार खली कई वषरें से आवेदन देकर अवकाश ले रहे थे।वे करीब एक वर्ष से बिना मंजूरी लिए नौकरी से गैर हाजिर चल रहे थे। विभाग ने खली को कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किए थे। लेकिन खली का जवाब न आने पर विभाग को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। यह फैसला संबंधित बटालियन के कमांडेंट समेत पीएपी के आला अधिकारियों ने विचार विमर्श करने के बाद ही लिया। खली को सस्पेंड करने की पुष्टि एक आला अधिकारी ने की है। उनका कहना है कि इस संबंध में आदेश 18 नवंबर देर शाम जारी कर दिए गए थे।
पहले भी हो चुके है सस्पेंड
खली को विभाग ने एक बार पहले भी बिना बताए विदेश जाने पर सस्पेंड कर दिया था परंतु विभाग की इस कार्रवाई के विवाद में आने पर उन्हें तुरंत बहाल कर दिया गया था। अब यह दूसरी बार है जब पुलिस विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर खली को सस्पेंड किया है।
प्रमोशन न मिलने से खफा थे
खली ने खुद को एएसआई से प्रमोट करने का आग्रह किया था। खली को पीएपी में बतौर कांस्टेबल भर्ती किया था,उसके बाद पूर्व डीजीपी महल सिंह भुल्लर ने खली को कई खेलों में फिट करने की कोशिश भी की गई। खली इन कोशिशों में पूरी तरह खरा नहीं उतर पाए। आखिरकार खली को रैंसलर बनाने का फैसला किया गया। खली के कद काठ को देखकर कई अफसर प्रभावित हुए थे। इस दौरान खली को बतौर सहायक सब इंस्पेक्टर प्रमोट किया गया था।
लंबे कद के कारण मिली थी नौकरी
पंजाब के पूर्व डीजीपी महल सिंह भुल्लर ने अपनी पीएपी में तैनाती के दौरान हिमाचल के सिरमौर निवासी खली को ज्यादा कद होने के चहते पुलिस विभाग में भर्ती किया था। इस सात फीट तीन इंच कद वाले खली ने पंजाब पुलिस के साथ साथ दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया था।










