Friday, Nov 20th, 2009, 3:27 am [IST]  

danik bhaskarनाटक के जरिए नशे से बचने की नसीहत

Bhaskar News

aरायपुर. -सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 200 कैडेटों ने गुरुवार को नशा विरोधी रैली निकाली। विंग कमांडर सीएस सैनी के मार्गदर्शन में रैली माधवराव सप्रे स्कूल से प्रारंभ होकर सिटी कोतवाली, जयस्तंभ चौक, फूल चौक, शारदा चौक, तात्यापारा चौक, लाखेनगर चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ा तालाब होते हुए वापस माधवराव सप्रे स्कूल पहुंची।



इस बीच जयस्तंभ चौक में दुर्गा कालेज के सहायक प्राध्यापक वीके चौबे के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक खेला गया। इसमें कैडेटों ने नशा के दुष्परिणामों का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने नाटक के माध्यम से लोगों को शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा इत्यादि मादक पदार्र्थो का सेवन नहीं करने की नसीहत दी।



रैली में कैडेटों ने ‘नशा ही नाश की जड़ है’, ‘बाप शराबी घर की बर्बादी’, ‘नशा नशेड़ी आदत टेढ़ी’ इत्यादि नारे लगाए। रैली में प्रशासनिक अधिकारी विंग कमांडर केआई अहमद, सेकंड आफिसर एलआर यादव शामिल हुए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: