Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 3:29 am [IST]  

danik bhaskarकोहरा के चलते रेल चालकों को किया अलर्ट

रमिंद्र सिंह

अम्बाला. कोहरे का प्रभाव रेलमार्गों पर शुरू होते ही रेलवे अलर्ट हो गई है। परिचालन को ऐसे मौसम में बेहतर बनाने के लिए जहां रेलवे ने गैंगमैन, गार्ड, गेटमैनों व परिचालन स्टाफ को काउंसलिंग के जरिए अलर्ट करना शुरू कर दिया है, वहीं ट्रेन चलाने से पहले ब्रेथ एनलाइजर मशीन से रेल चालकों की जांच भी लगातार की जा रही है। यह देखा जा रहा है की कहीं रेल चालक ने शराब तो नहीं पी रखी।



मानवीय भूल और नशे के कारण रेल हादसे न हो इसके लिए सख्त नजरिया अपनाया गया है। ब्रेथ एनलाइजर मशीन से चालकों की जांच होने से नशे का सेवन करने वाले चालक परेशान हैं। डच्यूटी शुरू होने के समय जांच होने के साथ ही बीच रास्ते में कहीं भी चालकों की जांच की जा सकती है। अम्बाला रेल मंडल में जहां से रेल चालक अपनी ड्यूटी शुरू करते हैं वहां इस मशीन के जरिए चालकों की जांच हो रही है।



घटना के बाद ज्यादा सतर्कता : हाल के दिनों में गाजियाबाद व फरीदाबाद के पास गैंगमैनों के डच्यूटी के दौरान रन ओवर (कट कर मरने) की घटनाएं बढ़ी हैं। गैंगमैनों की लगातार काउंसलिंग तक की जा रही है कि डच्यूटी के दौरान लगातार संरक्षा नियमों का वह पालन करें। मानव रहित गेटों पर सेफ्टी ड्राइव को तेज किया गया है।



गार्ड, स्टेशन मास्टर, गेटमैन की कार्य पद्धति की लगातार जांच की जा रही है। रात के समय भी ब्रांच अधिकारी नजर रखने के लिए चेकिंग पर निकल रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रेलवे बोर्ड ने भी सभी जोन व डिवीजनों को सेफ्टी ड्राइव चलाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने कोहरे के मौसम में सिग्नल की विजीबेल्टी पर नजर रखनी तेज कर दी है। रात के समय गेट और स्टेशनों की लेवल क्रासिंग चैक की जा रही है।



अधिकारी कर रहे है चेंकिग



रेल चालक की ड्यूटी शुरू होने से पहले ब्रेथ एनलाइजर मशीन से चालक की जांच की जाती है। रेलवे ने सेफ्टी ड्राइव शुरू की हुई है और काउंसलिंग के जरिए गैंगमैन, परिचालन व अन्य स्टाफ को अलर्ट किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए रात्रि के समय अलग-अलग अधिकारियों को भी चेकिंग पर लगाया जा रहा है। - आरके सक्सेना, एडीआरएम, अम्बाला

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: