शासकीय दर पर जमीन मांगी
रायपुर. थोक बाजार शिफ्टिंग पर विवाद गहराता जा रहा है। बंजारी रोड व्यापारी संघ ने डूमरतराई में सरकारी दर पर जमीन की मांग की है। इस आशय का ज्ञापन वे कलेक्टर को भी सौपेंगे।
संघ के अध्यक्ष लालचंद गुलवानी ने बताया कि डूमरतराई में थोक बाजार शिफ्टिंग को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई थी। इसमें निर्णय लिया गया है कि मंदी से परेशान व्यापारियों को होलसेल रेट पर जमीन उपलब्ध कराई जाए। व्यापारियों ने 18 लाख रुपए में दुकान तैयार करके प्रशासन व्यवस्थापन के व्यवसायीकरण का आरोप लगाया है।
बैठक में संघ के महामंत्री विनोद साहू, सहसचिव सुधीर फौजदार, सतीश बागड़ी, पवन गोयल, मनोज पंजवानी समेत कई व्यापारी शामिल थे।
अंधश्रद्घा उन्मूलन सभा 22 को:
रायपुर अंधश्रद्घा उन्मूलन के लिए 22 नवंबर को ग्राम टेमरी में सभा आयोजित की गई है। समिति अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया है कि रविवार शाम चार बजे इसे सभा में ग्रामीणों से अंध विस्वास निमरूलन तथा टोनही आदि के संबंध में चर्चा करेंगे। व्याख्यान के बाद वैज्ञानिक प्रदर्शन व प्रश्नोत्तर कार्यक्रम होगा।










