प्रदेश को पावर एक्सीलेंस अवार्ड
रायपुर. विद्युत क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है। इंडियन चेंबर आफ कामर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के सचिव अमन कुमार सिंह को अवार्ड प्रदान किया।
यह सम्मान पाने वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल और केरल भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इंडियन चेंबर आफ कामर्स ने तीस राज्यों में विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए सुधारों के विस्तृत अध्ययन के बाद राज्यों की रेटिंग तैयार की। इस रेटिंग के आधार पर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और केरल को पावर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।










