भाजपा पार्षद को जेल भेजा
भोपाल. एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद जमानत कराने पहुंचे पार्षद पुष्पेंद्र जैन को अदालत ने जेल भेज दिया है। गुरुवार को मजिस्ट्रेट आशीष प्रताप सिंह की अदालत में आरोपी पार्षद पुष्पेंद्र जैन उपस्थित हुए।
पेशी पर अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अदालत ने पुष्पेंद्र की जमानत नामंजूर करते हुए उसे दो दिसंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। मामले के अनुसार 1985 में केंद्रीय मंत्री हरकिशन लाल भगत को काले झंडे दिखाए जाने के मामले में पुष्पेंद्र जैन सहित अन्य आरोपी हैं।










