Friday, Nov 20th, 2009, 3:39 am [IST]  

danik bhaskarनदारद रहीं महिलाएं

Bhaskar News

भोपाल. नगरीय निकाय सहित ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए ५क् फीसदी आरक्षण के बावजूद सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति नगण्य ही है। कमला पार्क रोड स्थित आचार्य नरेंद्रदेव हॉल में गुरुवार सुबह ११ बजे जनपद पंचायत फंदा की 85 मंे से 43 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।



इस प्रक्रिया के दौरान महज दो महिलाएं ही मौजूद थीं। इनमें से एक जनपद पंचायत फंदा अध्यक्ष लीला राजपूत व दूसरी उनके ही परिवार से जुड़ी हुई हैं। यह स्थिति तब है जब नगरीय निकाय सहित ग्राम पंचायत चुनाव में महिलाओं की 50 फीसदी से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।




त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया चक्रानुक्रम और लॉटरी सिस्टम से हुई। प्रक्रिया साढ़े तीन घंटे चली। इस दौरान 16 अजा, छह अजजा, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करते हुए बाकी को मुक्त घोषित किया गया है।



आरक्षण प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी जीपी माली, सीईओ जिला पंचायत जीवी रश्मि, सीईओ जनपद पंचायत फंदा संजीव श्रीवास्तव, तहसीलदार मुकुल गुप्ता की उपस्थिति में हुई। पिछले चुनाव में आरक्षित ग्राम पंचायतों में से अधिकांश को इस बार मुक्त घोषित किया गया है।



ऐसी स्थिति भी बनी: अजजा महिला के लिए आरक्षित रतनपुरा सड़क ग्राम पंचायत में अजजा के महज दो परिवार ही है। यहां के लोग निर्विरोध रूप से सरपंच का चयन करने की बात कह रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: