Friday, Nov 20th, 2009, 3:41 am [IST]  

danik bhaskarआठवीं की छात्रा ने की खुदकुशी

Bhaskar News

भोपाल. अशोका गार्डन इलाके में गुरुवार दोपहर आठवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा गणित में कमजोर थी। श्रीजी टावर निवासी ओमना कुट्टन की एमपी नगर में ऑटो पार्ट्स की दुकान है।



उनकी बेटी आशा (14) कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी थी। श्री कुट्टन दुकान पर थे और उनकी पत्नी काम से कहीं गई हुई थीं। दोपहर करीब दो बजे आशा ने फांसी लगा ली।



आशा की परीक्षा चल रही थी और वह गणित में कमजोर थी। स्कूल संचालक मंडल की ओर से डॉ. एसए पिल्लई ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी रहेगी और परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: