उद्योग विभाग के अधिकारी के घर लोकायुक्त छापा
भोपाल. उद्योग विभाग के उप संचालक आरएल तिवारी के मकानों पर मारे छापे में लोकायुक्त ने 70 हजार रुपए नगद और छह लाख रुपए के जेवर सहित बड़ी मात्रा में जमीनों के दस्तावेज जब्त किए हैं।
श्री तिवारी के पास से छह करोड़ से अधिक की संपत्ति मिलने का अनुमान है। लोकायुक्त टीम ने गुरुवार सुबह आरएल तिवारी के भरत नगर (ई-8) स्थित दो मकानों पर छापा मारा।
छापे में फंदा और अहमदपुर में दो फार्म हाउस, 70 हजार रुपए नगद, 6 लाख रुपए के जेवर और 12 लाख से अधिक का अन्य सामान जब्त किया है। बताया जाता है कि दोनों मकानों की कीमत दो-दो करोड़ है। इनमें से एक को वे व्यावसायिक करने जा रहे थे।



