Friday, Nov 20th, 2009, 4:38 am [IST]  

danik bhaskarदूधवाला करता था युवती को परेशान

भास्कर न्यूज

milk manइंदौर. एक कॉल सेंटर पर काम करने वाली युवती को तीन माह से एक युवक एसएमएस व फोन कर परेशान कर रहा था। वी केयर फॉर यू की टीम ने उसे ढूंढ़ा तो वह एक दूधवाला निकला। वह पूर्व में युवती के साथ एक कॉल सेंटर पर काम करता था।



दो माह पहले परदेशीपुरा की रजनी (परिवर्तित नाम) ने वी केयर फॉर यू प्रभारी दीपिका शिंदे को दो मोबाइल नंबरों की शिकायत की थी। उसने बताया कि इन नंबरों से लगातार उसे एसएमएस व फोन आ रहे हैं। श्रीमती शिंदे ने आरक्षक माया डाबी व अन्य को जांच में लगाया तो एक मोबाइल नंबर का पता मिला।



उस पर बात हुई तो युवक ने यह नंबर एक कॉल सेंटर वाले युवक का होना बता दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया लेकिन उसने फोन करने से इंकार किया। लंबे समय चली कार्रवाई के बाद पुलिस को पता चला युवक ने गलत व्यक्ति का नाम बता दिया था। तब जाकर गुरुवार को आरोपी हितेंद्र पिता प्रहलाद नायर निवासी सुदामानगर को पकड़ा गया।



व्यवसाय में लग गया



जांच में खुलासा हुआ कि हितेंद्र पूर्व में रजनी के साथ एक ही कॉल सेंटर में काम करता था। वहीं से उसने उसका नंबर लिया था। बाद में वह पिता के साथ दूध व्यवसाय में लग गया। हालांकि हितेंद्र ने रजनी को कॉल व एसएमएस करने की बात स्वीकार नहीं की। उसने बताया उसके मोबाइल से किसी और ने यह हरकत की लेकिन वह किसी का नाम नहीं बता सका। श्रीमती शिंदे ने आगे की कार्रवाई के लिए हितेंद्र को परदेशीपुरा थाने भेज दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: