छापे में स्टील व्यवसायी से 50 लाख रु. वसूले
इंदौर. वाणिज्यिकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील व्यवसायी के दफ्तर और फैक्टरियों पर कार्रवाई की। बुधवार देर रात से शुरू हुई यह कार्रवाई गुरुवार दिनभर चली। इस दौरान विभाग ने 50 लाख रुपए की वसूली की है।
वाणिज्यिकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम ने फिल्म कॉलोनी स्थित अनंत स्टील प्रा. लि. और सहयोगी कंपनी शिवांगी स्टील प्रा. लि. के दफ्तर व पीथमपुर स्थित दोनों कंपनियों की फैक्टरियों पर छापे मारे। यहां से भारी संख्या में कागजात वाणिज्यिकर विभाग ने जब्त किए हैं।
प्राथमिक जांच में ही 50 लाख से ज्यादा की कर चोरी सामने आई है। विभाग ने फिलहाल 50 लाख रु. की चालानी कार्रवाई करते हुए राशि वसूल की है। विभाग जब्त कागजात की जांच कर रहा है।
सोया फैक्टरियों पर भी छापे
वाणिज्यिक कर विभाग ने गुरुवार को धनलक्ष्मी सोयावेक्स और पूजा सोया नामक दो फैक्टरियों पर कार्रवाई की। दोनों ही कंपनियों के कागजात की जांच टीम द्वारा की गई। खबर लिखे जाने तक यह कार्रवाई जारी थी। ह्न्










