Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 5:10 am [IST]  

danik bhaskarलेक्चरर ममता सौदा करेंगी माउंट एवरेस्ट पर फतह

भास्कर न्यूज

करनाल. पेशे से कालेज लेक्चरर ममता सौदा अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट (8,850) फीट की चढ़ाई करेगी। ममता 15 सदस्यीय दल के साथ अगले वर्ष मार्च में अपनी पर्वतारोहण की यात्रा शुरू करेंगी। यह करीब 80 दिनों की यात्रा होगी। जिसकी शुरुआत कोलकाता से होगी। इस दल में ममता हरियाणा से अकेली सदस्य हैं।



ममता के अलावा चंडीगढ़ से राकेश, उड़ीसा से गणोश और कोलकाता से टानु चटर्जी इस दल में शामिल हैं। शेष सदस्य ब्रिटेन से हैं। इस जोखिम भरी यात्रा का आयोजन कोलकाता के ट्रेड एडवेंचर क्लब की ओर से किया जा रहा है। गुरुवार को ममता अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने करनाल पहुंची थीं।



कैथल की निवासी ममता ने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार पर्वतारोहण कर चुकी हैं। लेकिन ममता का लक्ष्य था कि वे एक बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी की चढ़ाई करें। और मार्च में ऐवरेस्ट की चढ़ाई करने के बाद ममता का सपना साकार होने जा रहा है।



कालेज के दौरान चढ़ा क्लाइंबिंग का शौक



ममता ने बताया कि वे कालेज की ओर से एक कैंप में भाग लेने मनाली गई थीं। जहां उन्होंने पहली बार क्लाइंबिंग की। इसके बाद एडवेंचर्स स्पोर्ट्स में उनकी रुचि बढ़ती चली गई। ममता ने राक क्लाइंबिंग के अलावा पेरा ग्लाइडिंग, रीवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर्स स्पोर्ट्स भी किए हैं। इसके लिए ममता ने एडवेंचर्स स्पोर्ट्स से जुड़े कई प्रोफेशनल कोर्स भी किए हैं। इसके अलावा ममता कई बार बतौर इंस्ट्रक्टर पर्वतारोहण कर चुकीं हैं।



प्रदेश में खोलूंगी एकेडमी : ममता सौदा ने कहा कि वे आने वाले दिनों में एक एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एकेडमी खोलना चाहती हैं, ताकि प्रदेश के लोगों में एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के प्रति रुचि बढ़े। ममता ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य होगा कि ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को एडवेंचर्स स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर उपस्थित प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने ममता को झांसी की रानी ब्रिगेड की कैथल की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: