Friday, Nov 20th, 2009, 5:56 am [IST]  

danik bhaskarलाखों की अवैध शराब बरामद, चार गिरफ्तार

भास्कर न्यूज

aजोधपुर. ग्रामीण जिला पुलिस ने बुधवार रात अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब की 310 पेटियां बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो जीपें जब्त की गई है। बरामद शराब की कीमत साढ़े सात लाख रुपए आंकी गई है।



एसपी (ग्रामीण) शरत कविराज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुख्यात शराब तस्कर मदन भाट नंदवान गांव में मगाराम के कुएं से अवैध शराब छोटी गाड़ियों में परिवहन कर शहर में सप्लाई करने वाला है। इस पर लूणी थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने क्षेत्र के नंदवान गांव में मगाराम के कुएं पर दबिश दी।



इस दौरान चण्डीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 310 पेटियां बरामद हुई। मौके पर सप्लाई लेने पहुंची दो गाड़ियां भी जब्त कर ली गई। साथ ही पुलिस ने वहां से बासनी के.के. कॉलोनी निवासी शराब तस्कर मदनलाल पुत्र भीमाराम, नंदवान निवासी मगाराम पुत्र जोगाराम, न्यू बी.जे.एस. कॉलोनी निवासी प्रेमसिंह पुत्र सवाईसिंह तथा बासनी के डी.डी.पी. नगर निवासी रतनलाल पुत्र उम्मेदमल को गिरफ्तार कर लिया।उन्हें गुरुवार न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: