Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 2:10 am [IST]  

danik bhaskarआधा शरीर कटने के बाद भी वह जिंदादिल

Agency

बीजिंग. क्या आप कल्पना कर सकते हैं किसी ऐसे इंसान की, जिसके शरीर का निचला आधा भाग कट जाए फिर भी वह जिंदा रहे। सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। चीन में ऐसा ही एक बहादुर शख्स है, जो न सिर्फ जिंदा है बल्कि औरों के लिए भी जिंदादिली की मिसाल कायम कर रहा है।

एक दुर्घटना के दौरान पेंग शुइलिन नाम के इस व्यक्ति के शरीर के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसके दोनों पैरों से ऊपर जांघ तक का हिस्सा काटकर निकाल दिया। निचला हिस्सा कट जाने से उसके पूरे शरीर की कार्यप्रणाली गड़बड़ा गई थी।

डॉक्टरों को उसके शरीर की क्रियाविधि दुरुस्त करने में करीब दो साल लग गए। सबसे अच्छी बात यह थी कि पेंग भी पूरे धर्य के साथ उनका साथ दे रहा था। पेंग के अंदर जीने की जबर्दस्त इच्छाशक्ति थी। इसके चलते ही वह मौत को मात देने में सफल रहा। अब पेंग एक सामान्य मनुष्य की तरह हाफ मैन हाफ प्राइस नाम से अपना सुपर मार्केट चला रहा है। इस तरह वो अन्य अपाहिजों के लिए साहस का सबसे बड़ा उदाहरण भी बन चुका है।

अब उसके शरीर की लंबाई केवल दो फीट सात इंच बची है। उसके बावजूद वह व्हीलचेयर पर बैठकर सारा काम संभालता है। डॉक्टरों का कहना है कि उसका शरीर भी किसी सामान्य व्यक्ति की तरह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। वह बहुत ही सहनशील है। उन्होंने कहा कि शरीर के इतने ऑपरेशन के बाद भी जीवित रहने वाला वह विश्व का पहला शख्स बन गया है। यह उसकी जिंदादिली के चलते ही संभव हो पाया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: