Friday, Nov 20th, 2009, 7:25 am [IST]  

danik bhaskarहेडली का मोबाइल खोलेगा कई राज

Agency

मुंबई/पुणे.    मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। हेडली द्वारा 2006 से 2008 के बीच मुंबई यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए गए इस मोबाइल फोन से कई गुत्थियों को सुलझाने में मदद मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।

फोन के रिकार्ड की आरंभिक जांच पड़ताल से पता चला है कि हेडली महानगर में गार्ड मुहैया कराने वाले कुछ लोगों के साथ कॉल गल्र्स के भी संपर्क में था। ये कॉल गल्र्स कई मौकों पर उसके साथ आया-जाया करती थीं। हेडली अपने खतरनाक मंसूबों की साजिश के लिए इनका इस्तेमाल करता था। हेडली और उसके सहयोगी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा को एफबीआई ने भारत पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान के राजनयिक का बेटा है हेडली

मुंबई .   लश्कर के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के बारे में पता चला है कि वह पाक राजनयिक और अमेरिकी माता की संतान है।

शुरू में उसका नाम दाऊद गिलानी था और उसके मां-बाप का तलाक हो गया था। शुरुआती सालों में पाकिस्तान में रहने के बाद 16 वर्ष की उम्र में उसे पाकिस्तान से बाहर ले जाया गया। तलाक के बाद उसकी मां उसे फिलाडेल्फिया ले आई।

पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज से अमेरिका के खुले माहौल में आकर हेडली को एक तरह का मानसिक सदमा लगा। हेडली अपनी मां का पब और फिर वीडियो स्टोर चलाने में नाकाम रहा। उसने अकाउंट्स की पढ़ाई की। हेरोइन की तस्करी के जुर्म में उसे 1997 में 15 माह की सजा भी हो चुकी है।

उधर, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए हेडली का मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। हेडली द्वारा 2006 से 2008 के बीच मुंबई यात्रा के दौरान इस्तेमाल किए गए इस मोबाइल से कई गुत्थियों को सुलझाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बॉलीवुड में खलबली

इस बीच सूत्रों ने कहा कि हेडली से संबंधों को लेकर कुछ बॉलीवुड कलाकारों से जल्दी ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पूछताछ करेगी। प्रसिद्ध फिल्मकार महेश भट्ट के बेटे राहुल ने इन कलाकारों के बारे में जांच एजेंसी को जानकारी दी है। सूत्रों ने दावा किया है कि राहुल ने ही इन लोगों को एक जिम में हेडली से मिलवाया था जहां वह एक्सरसाइज के लिए आता था।

..और इधर दूसरा खेल जारी

इमरान हाशमी का इनकारः बॉलीवुड कलाकार इमरान हाशमी ने इनकार करते हुए कहा है कि वह किसी हेडली नाम के शख्स से नहीं मिला है। इन आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए उन्होंने कहा कि इन खबरों से वे आहत हुए हैं और समाचार माध्यमों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की सोच रहे हैं। हाशमी ने कहा कि अब तक एनआईए ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

महेश भट्ट ने लिखी पीएम को चिट्ठी

फिल्मकार महेश भट्ट ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखकर जांच एजेंसी एनआईए के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे ने हेडली के बारे में तमाम जानकारी साझा की है लेकिन उसके साथ अधिकारियों ने धोखेबाजी की है। भट्ट ने कहा कि अधिकारियों ने जानकारी मीडिया को लीक की जिसने उनके बेटे को गलत तरीके से पेश किया है।

राणा की जमानत पर टली सुनवाई

शिकागो. लश्करे तैयबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के सहयोगी पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर हुसैन राणा की जमानत की अर्जी पर सुनवाई दो दिसंबर तक के लिए टल गई है। जांच एजेंसियों के पास राणा के खिलाफ आरोप पेश करने के लिए 14 जनवरी तक का समय है। वहीं हेडली के मामले में एक जनवरी तक आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है।

यहूदी सेंटर के नजदीक रुका था हेडली

पुणो में ओशो आश्रम की यात्रा के दौरान हेडली वहां एक यहूदी सेंटर ‘चबाड हाउस’ के नजदीक रुका था। पुलिस आतंकी की पुणो यात्रा की जांच में चबाड हाउस के पहलू को लेकर भी छानबीन कर रही है। मुंबई हमले में भी यहूदियों के एक ठिकाने नरीमन हाउस को निशाना बनाया गया था।

संबंधित खबरें
* पाक सेना से जुड़े हैं हेडली के तार: न्यूयॉर्क टाइम्स
* हेडली कांड : बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ कर सकती है एनआईए
* राहुल ने हेडली को मिलवाया था बॉलीवुड हस्तियों से
* इमरान हाशमी के संग भी थे हेडली के संबंध
* हेडली गुजरात में खोलने वाला था वीजा ऑफिस
* 26/11 हमले के समय पाक में था हेडली
* हेडली मामलाः पुलिस हर पुख्ता जानकारी जुटाने में जुटी
* हेडली-राणा के खिलाफ जांच में चार-छह हफ्ते लगेंगे : केंद्र

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: