Friday, Nov 20th, 2009, 6:26 am [IST]  

danik bhaskarइंदिरा गांधी का श्रद्धामय स्मरण

भास्कर न्यूज

बीकानेर. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 92वें जन्म दिवस पर गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिल भारतीय युवक कांग्रेस ने इंदिरा फाउंटेन पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में अध्यक्ष संजय आचार्य सहित गोपाल पुरोहित, महासचिव नवनीत आचार्य, लाउदीन अब्बासी, विजय जोशी, राजकुमार पुरोहित आदि ने इंदिराजी के नक्शेकदम पर चलने का संकल्प लिया।



स्टेपिंग स्टोन स्कूल एमडीवी नगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम शाला व्यवस्थापक विनिता आचार्य के सान्निध्य में आयोजित किया गया। एसाटीवाईएम शिक्षा एवं शोध सोसायटी दक्षिण विस्तार पवनपुरी की ओर से डा अशोक आचार्य के सान्निध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया जिसमें वक्ताओं ने इंदिराजी के आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: