सालाना 25 करोड़ रुपए पहुंची अंबाजी मंदिर की आय
अहमदाबाद. गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित यात्राधाम अंबाजी की आय में प्रतिवर्ष 15 फीसदी का इजाफा हो रहा है। इस वर्ष मंदिर की आय करीब 25 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है जो पिछले साल 22 करोड़ रुपए थी।
अंबाजी देवस्थान ट्रस्ट के अनुसार इस वर्ष भादों की पूर्णमासी पर 25 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर का और अधिक विकास किया जा रहा है।
इस वर्ष अब तक मंदिर में 144 किलो सोना और 4500 किलो चांदी का चढ़ावा आया। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के कोष से 85 करोड़ का निवेश किया गया है। इसमें से 28 करोड़ के किसान विकास पत्र और 14 करोड़ के नर्मदा बांड लिए गए हैं।










