सीबीएसई ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों की मांग पर मार्च 2010 मंे आयोजित होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं की विभिन्न श्रेणी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
बोर्ड के उपसचिव एमकेअरोड़ा की ओर से जारी आदेश में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को कहा गया है कि वह अब पूरक, सुधार व अतिरिक्त विषय परीक्षा के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक स्वीकार करें।
उन्होंने कहा कि देर से आने वाले सभी आवेदकों से आवेदन पत्र, लेट फीस के साथ लिए जाऐंगे। हालांकि बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि इस रियायत का लाभ उन छात्रों को नहीं मिलेगा जो प्राइवेट छात्र है और सभी विषयों की परीक्षा देना चाहते हैं।
गौरतलब है कि पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही दिनों के अंदर कंपार्टमेंट आदि की परीक्षाओं के लिए आवेदन करना पड़ता था जिससे छात्रों को कुछ ही दिनों के भीतर फैसला लेना होता था।










