Friday, Nov 20th, 2009, 7:02 am [IST]  

danik bhaskarजामिया के रिटायर रीडर ने किया आत्मदाह

Bhaskar News

नई दिल्ली. जामिया विश्वविद्यालय के रिटायर्ड रीडर ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। उन्हें सफदजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया है।



पुलिस के अनुसार सुबह सूचना मिली कि तिकोना पार्क, बी ब्लॉक जामिया नगर में एक वृद्ध ने आत्मदाह कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। उनकी पहचान डॉ. इकराम अहमद(७५) के रूप में की गई।



वह जामिया विश्वविद्यालय सेरीडर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने पारिवारिक कलह का जिक्र किया हुआ था। जांच में पता चला कि उनका अपनी पत्नी व तलाकशुदा बेटी के साथ विवाद चल रहा था।



पत्नी व बेटी घर के भूतल पर रहते हैं जबकि इकराम अपने बेटे-बहू व पोते के साथ प्रथम तल पर ही रहते थे। पुलिस को मौके से एक पेट्रोल की खाली बोतल भी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: