Friday, Nov 20th, 2009, 7:09 am [IST]  

danik bhaskarमेट्रो की सुरक्षा में फिर लगी सेंध

Bhaskar News

नई दिल्ली. मेट्रो की सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है। उसकी चाल से तो दिल्लीवासी पहले से ही परेशान हैं, अब उन्हें सुरक्षा का भय भी सताने लगा है। दरअसल मेट्रो की सुरक्षा में सेंध लग गया है।



यह घटना गुरुवार को ग्रीन पार्क के पास मेट्रो निर्माणाधीन स्थल पर हुई है। गौरतलब है कि यह स्थल अनधिकृत लोगों के प्रतिबंधित है। मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल कहना है कि दोपहर करीब एक बजे चार शरारती युवक निर्माणाधीन स्थल में घुस गए और निर्माणाधीन स्थल पर रखे निर्माण पदार्थो के ऊपर बैठ गए। उसी दौरान पास में ही रखा एक मेटेलिक ग्रिडर गिर गया और एक युवक के पैर पर लग गया जिससे उसे चोट लग गई।



उसे तुरंत एम्स के ट्रामॅ सेंटर में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। उनका कहना है कि ये युवक बैरिकेड के इधर-उधर करने के दौरान घुस गए थे। गौरतलब है कि निर्माणधीन स्थलों के आसपास के इलाकों को सामान्य रास्ता से पूरी तरह से अलग कर दिया जाता है।



इसके अलावा सुरक्षकर्मियां भी तैनात रहते हैं। गौरतलब है कि मेट्रो की सुरक्षा में इससे पहले भी कई बार सेंध लग चुकी है। मेट्रो की दीवारों में लगे लोहे की बाड़ चोरी होने की घटना कई बार हो चुकी है। मेट्रो स्टेशनों के लिफ्टों में से फोन सेट की चोरी की मामला भी प्रकाश में आ चुकी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: