Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 7:17 am [IST]  

danik bhaskarआठ बार चोरी हुआ ट्रैफिक सिग्नल का कंट्रोल पैनल

भास्कर न्यूज

लुधियाना. भारत नगर चौक में पूरा दिन पुलिस की तैनाती भी चोरों को रोक नहीं पा रही है। पुलिस से पूरी तरह बे खौफ चोर 6 महीने में आठ बार ट्रैफिक सिग्नल के कंट्रोल पैनल चोरी कर चुके हैं। ट्रैफिक लाइटों के बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमराने से लोगों व ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों को खासी दिक्कत हो रही है। उधर, चार दिन पहले भारत नगर चौक में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ सिग्नल लाइट वाला खंभा भी अभी ठीक नहीं हो पाया है।



पिछले 6 महीने में चोर आठ बार सिग्नल लाइटों को चलाने में काम आने वाले माइक्रो प्रोसेसर कंट्रोल पैनल को चुरा चुके हैं। पैनल के चोरी होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। जिससे भारत नगर चौक में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक कंट्रोल करने में पुलिस मुलाजिमों को भी खूब पसीना बनाना पड़ता है। माइक्रो प्रोसेसर की कीमत 30 हजार के करीब बताई जाती है।



पुलिस बूथ में लगाया पैनल : भारत नगर चौक से चोर दोबारा माइक्रो प्रोसेसर न चुरा सके। इसके लिए अब नगर निगम ने भी एहतियातन कदम उठाए हैं। पैनल पहले बीएसएनएन बिल्डिंग की दीवार के साथ लोहे के कैबिन में लगाया हुआ था। अब नगर निगम ने पैनल को पुलिस बूथ में लगाया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: