तीन पार्षदों सहित 10 कांग्रेसी निष्कासित
श्रीगंगानगर. कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन पाषर्दों, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहित 10 कांग्रेसजनों को निष्कासित कर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथीपालसिंह संधू ने बताया कि पार्षद सुभाष भट्ट, अमरजीतसिंह गिल व रवि नागपाल, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार खुंगर, राजेश थाकण, पूर्व पार्षद दलीप सहारण व धर्मपाल झोरड़, प्रवीण मुंजाल, अशोक सोनी व डॉ. अशोक गगनेजा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निष्कासित किया गया है।










