Friday, Nov 20th, 2009, 7:41 am [IST]  

danik bhaskarस्टेशन में लगा दावेदारों का दरबार

भास्कर न्यूज

रायगढ़. प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल का आज दोपहर 12 बजे साऊथ बिहार एक्सप्रेस से रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय व संसदीय सचिव श्री राठिया दौरा कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्री के साथ रवाना होने स्टेशन में ही मौजूद थे।



सारे बड़े नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन का माहौल देखते ही बन रहा था। नगरीय निकाय चुनाव की टिकट की होड़ में लगे भाजपाई आज अपने लाव लश्कर के साथ स्टेशन पहुंचे हुए थे। भाजपाईयों की यह मौजूदगी चुनाव का एहसास करा रही थी।



श्री अग्रवाल के पहुंचते ही जिंदा बाद के नारों के साथ उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। सभी दावेदार अपने को मजबूत साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे। रायगढ़ महापौर पद के उम्मीदवारों के अलावा आस-पास के नगर पंचायतों से भी टिकट चाहने वाले भाजपा नेता व कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे हुए थे।



रायगढ़ पहुंचने के बाद अमर अग्रवाल कुछ देर स्टेशन स्थित वीआईपी कक्ष में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। -शेष पेज 12
इसके बाद वे प्रदेश अध्यक्ष श्री साय व संसदीय सचिव श्री राठिया के साथ अपने तय दौरा कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जिला भाजपा के पदाधिकारी भी नगर पंचायतों में बैठक के लिए रवाना हुए।



स्टेशन में आज बड़े नेताओं की मौजूदगी के बाद जिला संगठन प्रभारी गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री गुरूपाल भल्ला, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, आलोक सिंह उपस्थित थे। इनके अलावा नगर निगम से महापौर की टिकट चाह रहे भाजपा दावेदारों में महाबीर गुरूजी, नरेंद्र कछवाहा, सावन चौहान, जीवर्धन चौहान, राजेंद्र कछवाहा, सीताराम जाटवर, राजेंद्र धिरही, पार्षद कौशलेष शर्मा, धरमजयगढ़ नगर पंचायत के रामप्रसाद ढीमर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: