ट्रक की ठोकर से छात्र की मौत
पत्थलगांव. इसी बाईक में सवार एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घयल हो गया है। मृतक छात्र अनिल यादव पिता मुरली यादव समीप ग्राम गोलाबुड़ा का निवासी था। यह छात्र प्रकाश हाई स्कूल में कक्षा ११ वीं में अध्ययनरत था।
गुरूवार दोपहर अनिल यादव अपने सहपाठी टारजन मिंज के साथ बाइक पर सवार हो कर लुड़ेग की ओर जा रहा था। इस दौरान ग्राम पाकरगांव के समीप करगांबहला मिशन के सामने विपरित दिशा से काफी तेज गति से आ रहा ट्रेलर क्रमांक सीजी ने जोरदार ठोकर मार दी।
इससे बाइक पर सवार दोनांे छात्र पास के खेत में जा गिरे। वहां से गुजर रहे राहगिरों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती करा दिया था। यहां पर उपचार के दौरान अनिल यादव की मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल अन्य छात्र भी जीवन मौत से जूझ रहा है।
स्कूली छात्र की बाइक दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही यहां प्रकाश हाई स्कूल के छात्रांे की भीड इक्कठी हो गई। पुलिस ने ठोकर मारने वाली ट्रक की तलाश शुरू की तो उक्त ट्रक को समीप के लाईन होटल में पकड़ लिया गया। पुलिस ने चालक के विरूध्द अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे क्रमांक ७८ में रख रखाव नहीं कराने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। शहरी क्षेत्र तथा आसपास में जर्जर हो चुकी इस सड़क पर सुधार कार्य नहीं कराने से यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाऐं हो रही हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि बरसात के पहले एनएच ७८ की इस सडक पर नया डामरीकरण का कार्य कराया गया था।
विभाग के अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता के प्रति ध्यान नहीं देने से यह सडक अब फिर गड्ढांे से भर गई है। यहां आऐ दिन हो रही सडक दुर्घटनाओं को लेकर शहर के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया










