कबड्डी में बिलासपुर तो खो-खो में दुर्ग ने मारी बाजी
रायगढ़. शहर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाइका खेल प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। जहां सैकड़ांे की संख्या में शहरवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। राज्य स्तरीय पाइका खेल का फायनल मुकाबला खिलाड़ियों के लिए परीक्षा की घड़ी साबित हो रही थी।
राज्य स्तर से आए खिलाड़ियों में खेल को लेकर उत्साह बनी हुई थी। वहीं चल रही प्रतियोगिता में शहरवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए रोमांचक मुकाबले का आनंद भी उठाया। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला बिलासपुर विरूद्ध बस्तर के बीच हुआ।
जिसमें दोनों टीमों के बीच जमकर मुकाबला हुई और बिलासपुर की टीम विरोधी टीम को मात देते हुए प्रथम व बस्तर की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं तीसरे स्थान के लिए दुर्ग विरूद्ध जांजगीर की टीम का मुकाबला हुआ जिसमें दुर्ग की 10 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कांकेर और सरगुजा के बीच खेला गया। जिसमें कांकेर की टीम विजेता और उपविजेता सरगुजा की टीम रही। तीसरे स्थान के लिए जशपुर विरूद्ध दंतेवाड़ा का रखा गया था। जहां दंतेवाड़ा की टीम नहीं पहुंच पाने के कारण जशपुर की टीम को वाक ओवर देते हुए तीसरा स्थान दिया गया।
इसी तरह बालक खो-खो प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला दुर्ग व जशपुर के विरूद्ध खेला गया। जिसमें दुर्ग की जशपुर की टीम को पछाड़ते हुए 7 अंकों से विजयी रही और जशपुर की टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान के लिए कांकेर और जांजगीर के विरूद्ध खेला गया।
जहां कांकेर की टीम उत्कृष्ट प्र्दशन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में फायनल मुकाबला सरगुजा और रायगढ़ के बीच खेला गया और सरगुजा की टीम ने 1 अंको की बढ़त लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त की वहीं रायगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार तीसरे स्थान के लिए कांकेर और राजनांदगांव के बीच खेला गया। जिसमें कांकेर की टीम ने 7 अंक की बढ़त लेते हुए तीसरे स्थान प्राप्त की है।
प्रतियोगिता का हुआ समापन
शहर में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह निगम आयुक्त भुवनेश यादव के आतिथ्य में संपन्न किया गया। जहां श्री यादव द्वारा राज्य स्तर से आए जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वहीं हारे हुए खिलाड़ियों को फिर से प्रयास करने की बात कही व राज्य स्तर से आए सभी खिलाड़ियों को बधाई के पात्र बताते हुए प्रतियोगिता का समापन किया।










