मेगा बाजार में काटन कपड़ों की बढ़ी डिमांड
रायगढ़. भास्कर समूह की ओर से शहरवासियों के उत्साह को दुगुना करने तथा रोजमर्रा की जरूरी समानों की एक विस्तृत रेंज के साथ नटवर स्कूल मैदान में 10 दिनी मेगा बाजार का आयोजन किया गया है। जहां हर दिन की तरह शाम होते ही भारी संख्या में महिलाओं, युवतियों व बच्चों का जमावड़ा होने लगता है।
मेगा बाजार में खासकर सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखा गया है। जहां अलग-अलग वेराईटीज के एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है। मेगा बाजार गुरूवार की शाम घूमने आई कपड़ा दुकान संचालिका श्रीमती गायत्री देवांगन बताती हैं कि बाजार में महिलाओं व युवतियों के लिए पसंदीदा आयटम जैसे बनारसी सूट, काटन फूलकारी सूट, काटन कपड़े की रंग-बिरंगे साड़ी सहित बच्चों के लिए भी काटन कपड़े से निर्मित पेंट-शर्ट को देखकर उनसे रहा नहीं गया और अपने लिए काटन साड़ी की 1 जोड़ी सहित बच्चें के लिए पेंट-शर्ट भी खरीदी हैं।
यही नहीं शहर की कालेज की लड़कियों से लेकर आस-पास के लड़कियां भी मेगा बाजार को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रतिदिन शाम होते ही इन युवतियों की झूंड को मेगा बाजार में आसानी से देखा जा सकता है। जहां इन युवतियों के द्वारा काटन कपड़े, कानपुरी लैदर सूज सहित ज्वेलरीज आयटमों की जमकर खरीददारी की जा रही है।










