युवक को ले जा रहे चार लोग पकड़े
ग्वालियर. एक युवक को जबरन कार में ले जा रहे चार युवकों को झांसी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार भी बरामद की गई है। नाका चंद्रवदनी पर बुधवार की रात में धर्मेन्द्र बघेले खड़ा था।
उसी समय एक कार से आए चार युवक मारपीट करते हुए जबरन उसे ले जाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार व युवकों को पकड़ लिया।
दोनों ही पक्षों में पैसे के लेनदेन पर विवाद चल रहा था और घटना के समय कार सवार युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने जितेन्द्र परिहार, अनिल तोमर, महेन्द्र, साधू के खिलाफ मारपीट व बंधक बनाने का मामला दर्ज कर लिया।










