Friday, Nov 20th, 2009, 7:59 am [IST]  

danik bhaskarकरोड़ों की खरीदी मनमाने ढंग से

Bhaskar News

ग्वालियर. हरसी हाई लेवल परियोजना के लिए सामान खरीदी में हुई अनियमितताओं का आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो ने खुलासा किया है। गुरुवार को ब्यूरों की टीम ने 30 करोड़ की खरीद से संबंधित कागजात जब्त किए हैं।



ब्यूरो की टीम एसपी ओपी मित्तल के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर दो बजे मध्यप्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ भोपाल की ग्वालियर के गणोश मार्केट नई सड़क स्थित शाखा पर पहुंची और खरीद के बिल व संबंधित कागजात जब्त किए।



टीम ने दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कार्रवाई की। इस दौरान उसने खरीद फरोख्त के बिल व कागजात यहां से जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक आरएन दुबे, रवि गर्ग व ब्यूरो का अमला मौजूद रहा।



क्या है मामला: हरसी हाई लेवल परियोजना के लिए जल संसाधन विभाग ने उपभोक्ता संघ की ग्वालियर शाखा से सर्वे उपकरण व साइन बोर्ड की खरीद की। यह खरीद 30 करोड़ रुपए कीमत की है। राज्य शासन के निर्देशानुसार किसी भी शासकीय कार्य से संबंधित सामान खरीदी से संबंधित टेंडर उपभोक्ता संघ के मार्फत किए जाते हैं।



कितना बड़ा है फर्जीवाड़ा : हरसी हाई लेवल में करोड़ों के घोटाले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने पाया कि सर्वे उपकरण व साइन बोर्ड की खरीदी मनमाने दामों पर की गई। एक ही शाखा से टीम को 30 करोड़ की खरीद के बिल व कागज जब्त किए गए। टीम के अधिकारी अब अन्य शाखाओं से रिकॉर्ड जब्त करेंगे। संभावना है कि गड़बड़ी सौ करोड़ रुपए से अधिक की हो सकती है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: