Friday, Nov 20th, 2009, 8:01 am [IST]  

danik bhaskarखुला मंच का आयोजन आज

भास्कर न्यूज

पाली. स्थानीय न्यू पब्लिक मॉर्डन शिक्षण समिति द्वारा ‘जागो मतदाता अभियान’ के तहत रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी क्लब में साढ़े नौ बजे खुला मंच का आयोजन किया जाएगा।



न्यू पब्लिक मॉर्डन शिक्षण समिति के सचिव भंवरलाल सैनी ने बताया कि इस आयोजन में पाली नगर परिषद परिषद चुनाव के सभापति पद के समस्त पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी भाग लेंगे एवं शहर की ज्वलंत समस्याओं, आमजन के मुद्दों व विकास के बारे में अपने विचार व तर्क प्रस्तुत करेंगे, जिससे आम जनता को सभापति चुनने में आसानी हो सकें।



खुला मंच में सभापति के प्रत्याशी कांग्रेस के केवलचंद गुलेच्छा, भाजपा के महेंद्र बोहरा, बसपा के राजाराम परिहार, एनसीपी के चिमनाराम मेवाड़ा, निर्दलीय गिरधारी परमार सम्मिलित होंगे।
आयोजन के अंतर्गत शहर के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आमने-सामने सवाल-जवाब किए जाएंगे एवं शिक्षाविद् देवराज शर्मा द्वारा सभापति प्रत्याशियों एवं जनता को रूबरू किया जाएगा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: