Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 8:05 am [IST]  

danik bhaskarपुलिस ने नहीं सुनी फरियाद महिला ने जहर खा जान दी

भास्कर न्यूज

राजपुरा. वीरवार को दोपहर बाद एसडीएम दफ्तर के बाहर आरती नाम की एक महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली। पता चलते ही उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे चंडीगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई। संत कालोनी, जंडौली रोड निवासी आरती एसडीएम राजपुरा गुरतेज सिंह से मिलने आई थी।



महिला ने एसडीएम को शिकायत दी थी कि देसराज निवासी अस्पताल कालोनी उसे 18 सितंबर को फुसला कर ले गया व उसके साथ रेप करता रहा। 13 नवंबर को देसराज ने उसे जहरीली वस्तु खिला दी पर वह बच गई। उसने अधिकारियों को देसराज पर कार्रवाई के लिए लिखा था, पर कुछ नहीं हुआ। उसकी खुदकुशी के लिए देसराज जिम्मेदार है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: