Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 8:13 am [IST]  

danik bhaskarब्लू व डुप्लीकेट सीडीज का जखीरा बरामद

भास्कर न्यूज

जालंधर. करतार नगर में पुलिस ने डुप्लीकेट और ब्लू सीडीज का जखीरा बरामद कर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने करीब अढ़ाई लाख रैपर, 10 हजार सीडीज, 70 सीडी व डीवीडी राईटर, एक कंप्यूटर और अन्य समान जब्त कर आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि अर्बन एस्टेट निवासी गौरव नारंग, उसके पिता विनोद नारंग फरार हैं।



थाना-6 में कॉपी राईट, धोखाधड़ी व जालसाजी क ा केस दर्ज किया गया है। एसपी (डी) परमवीर सिंह परमार, डीएसपी कुलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह बैनीपाल ने बताया कि पीसीआर इंचार्ज जसबीर सिंह रंधावा ने टीम के साथ करतार नगर की गली नंबर-1 स्थित मकान में छापामारी की तो लाखों की संख्या में रैपर और हजारों की संख्या में डुप्लीकेट सीडीज बरामद हुईं।



पुलिस हैरान थी कि एलबम अभी मार्कीट में आई नहीं थीं, लेकिन उनके रैपर मौजूद थे। जिक्रयोग है कि कुछ माह पहले गौरव को पायरेसी के मामले में लोगों ने पकड़ कर बस स्टैंड पर धुनाई की थी। गौरव मार्कीट में आने वाली फिल्म व एलबम को लुधियाना के माफिया से एक्सचेंज कर लेता था।



करतार नगर में तैयार डुप्लीकेट सीडीज व डीवीडी की दोआबा में सप्लाई की जाती थी। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर में रैपर तैयार किए जाते हैं और पुलिस के डर से रूट बदल-बदल कर रैपर मंगवाते हैं।



‘अजे तां दो ही वारदाता होइयां ने’



डुप्लीकेट सीडीज के रैकेट का खुलासा कर वाहवाही लूटने के लिए बुलाई प्रैसवार्ता में एसपी (डी) परमवीर सिंह परमार लूट की वारदातों को हलके से ले गए। जब उनसे पूछा गया कि लुटेरे कब तक पकड़े जाएंगे। तब उनका कहना था कि ‘अजे तां दो ही वारदाता होइयां ने।



इतना कहने के बाद एसपी ने कहा कि अभी वह डुप्लीकेट सीडीज के मामले को निपटा लें फिर आगे देखेंगे। वहीं, 72 घंटे के दौरान दो वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों की पुलिस परछाई तक को नहीं छू सकी है। डीएसपी बलकार सिंह का कहना है कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: