चुनावी हलचल हुई तेज
दुर्ग. नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिले में दो नगर निगम, 4 नगर पालिका व 14 नगर पंचायत समेत 25 नगरीय निकाय संस्थाएं हैं। जिनमें एक नगर निगम, दो नगर पालिका व एक नगर पंचायत में चुनाव नहीं होगें। शेष 21 निकायों में चुनाव तीन चरणों में होगा।
तीनों चरणों के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया भी अलग अलग तिथियों में शुरू होगी। तीनों चरणों के मतदान के बाद मतगणना एक ही दिन 30 दिसंबर को होगी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव आचार संहिता पूरे जिले में लागू न होकर केवल निर्वाचन क्षेत्र वाले नगरीय निकायों में ही लागू है। ग्राम पंचायत क्षेत्र आचार संहिता से मुक्त रहेगा।










