Friday, Nov 20th, 2009, 8:20 am [IST]  

danik bhaskarअब आर-पार की लड़ाई करेंगे कर्मी

Bhaskar News

भिलाई. वेज रिविजन पर सेल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं करने से कर्मचारियों में आक्रोश भड़कने लगा है। 12-13 नवंबर की एनजेसीएस बैठक के बाद आज कोर ग्रुप की बैठक भी बेनतीजा समाप्त हो गई। प्रबंधन अपने पिछले प्रस्ताव पर ही अड़ा रहा।



आल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन एटक ने प्रबंधन के रवैए पर नाराजगी जताते हुए 15 दिसंबर के बाद कभी भी हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। सभी यूनियन एक होकर अपने हक के लिए लड़ेंगें। पिछले दिनों हुई दो दिवसीय बैठक के विफल हो जाने के बाद यूनियन नेताओं को पूरी उम्मीद थी कि गुरुवार को कोर ग्रुप की बैठक में सुलह का कोई रास्ता निकलेगा, लेकिन प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा रहा।



आखिर में चर्चा अधूरी रही और बैठक 29 नवंबर तक के लिए टाल दी गई। कोर ग्रुप की बैठक भी बेनतीजा समाप्त होने से बीएसपी कर्मचारियों में जबर्दस्त आक्रोश है। भिलाई स्टील मजदूर सभा एटक के महासचिव विनोद कुमार सोनी और कमलजीत सिंह मान ने कहा है कि प्रबंधन कर्मचारियों की धैर्य की बहुत परीक्षा ले चुका।



अब और इंतजार नहीं किया जा सकता। अब जरूरी हो गया है कि सभी लोग एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ें। सोनी ने बताया कि आल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन इंडिया एटक ने अब आर-पार की लड़ाई का पूरा मन बना लिया है।



15 दिसंबर तक वेतन समझौता नहीं हुआ तो कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं। इस लड़ाई में सभी यूनियन एक साथ हों इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष गया सिंह और महासचिव अनिरूद्घ ने प्रयास शुरू भी कर दिए हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: