Friday, Nov 20th, 2009, 8:22 am [IST]  

danik bhaskarनक्सली क्षेत्र भेजे गए चार थानेदारों का तबादला निरस्त

Bhaskar News

भिलाई. चार दिन पूर्व जिले में पदस्थ ८ टीआई और १क् एसआई का नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में तबादला कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई थी।



आदेश बाद कई टीआई और एसआई अपना तबादला निरस्त कराने में जुट गए थे। कुछ ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए तबादला निरस्त करने की गुहार डीजीपी विश्वरंजन से लगाई थी। वहीं कुछ का कहना था कि वे सालभर पहले ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र से डच्यूटी कर लौटे हैं।



बताया गया बुधवार को डीजीपी विश्वरंजन ने जिले के दो टीआई दुर्ग कोतवाली प्रभारी आदित्य शर्मा और दुर्ग ट्रैफिक प्रभारी नवीन चौबे का तबादल निरस्त कर दिया है। वहीं बेमेतरा थाना प्रभारी केबी द्विेदी और आरपी यादव के तबादला आदेश में संशोधन किया है। नए आदेश के मुताबिक केबी द्विेदी की बस्तर और आरपी यादव की राजनांदगांव जिले में पोस्टिंग की गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: