Friday, Nov 20th, 2009, 8:37 am [IST]  

danik bhaskarदौरे व सभाएं, जनसंपर्क तेज

Bhaskar News

अलवर. नगर परिषद के सभापति पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। गुरुवार को प्रत्याशियों ने शहर के विभिन्न भागों में विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ जन सम्पर्क कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया।



कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सैनी ने विधायक मेजर ओपी यादव व टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री ईश्वरीलाल सैनी, पूर्व विधायक महेन्द्र शास्त्री व कृष्णमुरारी गंगावत व कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनीष चौधरी के साथ अगल-अलग स्थानों का दौरा कर जनसम्पर्क किया।
प्रत्याशी श्वेता सैनी ने अपने समर्थकों के साथ कालाकुआं, विवेकानंद नगर, निचला सोनावा, अखैपुरा, बीच का मौहल्ला, तीज की रोड, इमरतीदेवी धर्मशाला, इंद्रा कालोनी पुराना स्टेशन रोड, मोती नगर, हीराबास व कालीमोरी क्षेत्रों का दौरा किया। सैनी के साथ कुछ स्थानों पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश खींची, लक्ष्मणगढ़ प्रधान योगेश मिश्रा, शहर अध्यक्ष प्रदीप आर्य व रूपनारायण शर्मा ने भी जनसंपर्क किया।



युवा कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को दोपहर दो बजे से साइकिल रैली शुरू होगी। इस रैली को गिरधर आश्रम से सांसद जितेन्द्र सिंह रवाना करेंगे।



भाजपा प्रत्याशी हर्षपाल कौर ने शहर विधायक बनवारीलाल सिंहल, रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के साथ शहर में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया और वोट मांगे। कई जगह भाजपा नेताओं का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।



भाजपा प्रत्याशी के साथ कृषि उपज मंडी का दौरा करते हुए शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि भाजपा के शासन में व्यापारियों के साथ आमजन को राहत मिल रही थी। कांग्रेस का शासन आते ही आमजन का महंगाई से बुरा हाल है। व्यापारी भी उन पर की जा रही सख्ती से परेशान हैं।



नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासन में शुरू हुई स्टॉक प्रणाली सीधे ही व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात करती है। अग्रवाल ने शहर में कराए विकास कार्यो के बारे में भी बताया। भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड ६, लोहामंडी, अनाजमंडी, वार्ड १७ में चुनावी सभा कर जनसम्पर्क कि या। इन क्षेत्रों में उनके साथ भाजपा नेता धर्मवीर शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश गुप्ता व भाजपा के शहर अध्यक्ष केजी खंडेलवाल भी थे।



बसपा प्रत्याशी शारदा शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ स्कीम आठ, सोनावा, विवेकानंद नगर, नयाबास, अखैपुरा २क्क् फुट रोड, सामोला गांव, बुधविहार आदि क्षेत्रों को दौरा कर जनसंपर्क किया और समर्थन जुटाया। इस दौरान उनके साथ जोन प्रभारी सुमरत सिंह व प्रदेश सचिव डीके त्यागी व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा एडवोकेट भी थे। सभापति प्रत्याशी के समर्थकों ने वार्ड एक में रैली निकालकर जनसमर्थन जुटाया। बसपा नेताओं ने पार्टी को विकास व भाईचारा बढ़ाने वाली बताया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: