Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 8:42 am [IST]  

danik bhaskarऔद्योगिक विकास खोलेगा किसानों की किस्मत के द्वार

प्रदीप भारद्वाज

सोनीपत. राई और आसपास के क्षेत्रों के किसान अब अपनी किस्मत खुद लिखेंगे। उनके यहां का गेहूं और दूध राई में लगने वाले बीकानेरवाला फूड प्रोडक्ट और राजधानी आटा और बेसन बनाने वाली विक्टोरिया मेन्युफैक्चरिंग प्रा. लिमिटेड को बेच सकेंगे। इससे ग्रामीण और कंपनी दोनों को ही फायदा होगा।



राई और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसानों और दूध उत्पादक किसानों के दिन फिरने वाले हैं। राई औद्योगिक क्षेत्र में दो बड़ी कंपनियां अपने प्लांट लगा रही है। इससे न केवल क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को पड़ोस में ही अपना उत्पाद बेचने में आसानी होगी।



75 करोड़ की लागत से लगेगा बीकानेरवाला फूड प्लांट : राई औद्योगिक क्षेत्र के एजीएम ओडी वशिष्ठ ने बताया कि बीकानेरवाला फूड प्रोडक्ट प्लांट के लिए चार एकड़ भूमि का आवंटन हो चुका है। 75 करोड़ की लागत बनने वाले इस प्रोजेक्ट पर काम शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।



हजारों लीटर दूध की होगी खपत



बीकानेरवाला फूड प्रोडक्ट कंपनी में हर रोज हजारों लीटर दूध की खपत होगी, जो आसपास के क्षेत्रों से ही खरीदा जाएगा। इसका सबसे अधिक फायदा दुग्ध उत्पादक किसानों को होगा। वे अपना दूध पड़ोस में ही बेच सकेंगे। उन्हें समय पर न केवल पैमेंट मिलेगी, बल्कि भाव भी अच्छा मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि दो साल के भीतर यहां उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। बीकानेरवाला फूड प्रोडक्ट में मिठाई के अलावा नमकीन भी बनेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: