Friday, Nov 20th, 2009, 8:51 am [IST]  

danik bhaskarरफ्तार ने छीनी सांसें

भास्कर न्यूज

अजमेर. हजारी बाग रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रहा स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में स्कूटर पर सवार मां—बेटे सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस सेवा 108 ने घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक की मौत हो गई।



रामगंज थाना पुलिस के मुताबिक प्रतापनगर निवासी गोविंद अपनी मां इंद्रादेवी और दोस्त जवाहरनगर निवासी मनोज कुमार (14) पुत्र तुलसीराम के साथ स्कूटर पर दौराई सब्जी मंडी से घर लौट रहा था।



तेज रफ्तार के कारण हजारी बाग के पास स्कूटर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल में गोविंद की मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के चीरघर में रखवाया है।



हैंडिल पर रह गया हैलमेट
दुर्घटना में गोविंद के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस के मुताबिक गोविंद ने हैलमेट होने के बावजूद उसे पहन नहीं रखा था। उसने हैलमेट स्कूटर के हैंडिल पर लटका रखा था। तेज रफ्तार के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। यदि उसने हैलमेट पहन रखा होता तो उसके सिर में गंभीर चोट लगने की संभावना कम होती।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: