Friday, Nov 20th, 2009, 8:55 am [IST]  

danik bhaskarघर को बनाया पेट्रोल पंप

भास्कर न्यूज

अजमेर. रसद विभाग ने नसीराबाद उपखंड के एक गांव में छापामार मार कर एक किराना व्यापारी के यहां से नो रसोई गैस सिलेंडर एवं 70 लीटर पेट्रोल जब्त किया है। व्यापारी द्वारा घर में ही बिना इजाजत व लाइसेंस के इनका लंबे समय से अवैध रूप से बेचान किया जा रहा था।



डीएसओ ने अपने मातहतों के साथ बुधवार शाम को ब्रिक्चियावास गांव पहुंच कर शिकायत के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी लोग प्राइवेट कार लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने वहां पेट्रोल खत्म होने की बात कह कर पेट्रोल उपलब्ध कराने को कहा।



गांव के लोगों ने कैलाश चंद के यहां पेट्रोल मिलने की पुष्टि कर दी। कार लेकर ये लोग कैलाश के पास चले गए। उसने दो लीटर पेट्रोल होने कीबात कह दी। इस पर दल के सदस्यों ने कैलाश के घर की तलाशी शुरू कर दी। घर से कुल दस रसोई गैस के सिलेंडर, इनमें एक व्यवसायिक सिलेंडर भरा तथा नो सिलेंडर खाली थे। खाली सिलेंडरों में पांच आईओसी, तीन एचपीसी तथा एक बीपीसी का था।



गांव वालों ने घेरा
डीएसओ के दल की कार्रवाई देख कर पूरा गांव एकत्र हो गया। कुछ लोगों ने कैलाश द्वारा पेट्रोल व गैस उपलब्ध कराने को गांव वालों के लिए अतिरिक्त सुविधा बताते हुए हल्का विरोध किया। दल द्वारा मौके पर मिले सिलेंडर व 70 लीटर पेट्रोल जब्त कर लिया गया है।



कैलाश ने पूछताछ में बताया कि पेट्रोल पंप से पेट्रोल की खरीद की गई। जबकि सिलेंडर पीसांगन गैस सर्विस, नसीराबाद की मलिका गैस एजेंसी तथा अजमेर की ख्वाजा गैस एजेंसी से खरीद की गई है। सभी गांव वालों की कनेक्शन डायरी से लाए गए है। उसके द्वारा केवल ट्रांसपोर्ट चार्ज लिया जा रहा है।



जांच शुरू
विभागीय स्तर पर कैलाश के खिलाफ अनाधिकृत रूप से पेट्रोल व रसोई गैस का बेचान करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबकि संबंधित गैस एजेंसियों से जवाब तलब किया जा रहा है। दल में डीएसओ हरी शंकर गोयल, निरीक्षक उमराव सिंह व अन्य शामिल थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: