Friday, Nov 20th, 2009, 9:00 am [IST]  

danik bhaskarव्यापारी से 1.33 लाख छीने

भास्कर न्यूज

अजमेर. चंद्रबरदाई नगर इलाके में गुरुवार रात तीन नकाबपोश लुटेरे अनाज के थोक व्यापारी से 1.33 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर चंपत हो गए। लुटेरों ने पैदल जा रहे व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। अर्धचेतन हालत में व्यापारी को सड़क पर भटकता देख इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।



सुनसान गली में दबोचापुलिस के अनुसार पीड़ित पड़ाव बाजार में अनाज के थोक विक्रेता रूपचंद मंगल ने हालत सामान्य होने पर बताया कि दुकान बंद कर वह पुत्र के लोडिंग टेम्पो में बैठकर चंद्रबरदाई नगर स्थित देवनारायण मंदिर तक रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंचा। बेटा उसे मंदिर के निकट उतार कर माल पहुंचाने चला गया। वह पैदल न्यू चंद्रनगर स्थित निवास की तरफ जा रहे थे। उसके हाथ में कारोबारी राशि करीब एक लाख तैंतीस हजार रुपए से भरा बैग था।



इसी दौरान गली में पीछे से तीन युवक आए और उसे दबोच लिया। एक ने रूमाल उसकी नाक पर लगा दिया। उस पर बेहोशी छा गई। लुटेरे उसे खाली भूखंड में पटक उसका बैग ले गए। अर्ध बेहोशी की हालत में वह उठकर गली तक पहुंचा।



राहगीर महिला ने उसे पहचाना और लोगों को सूचित किया। लोगों की सूचना पर रामगंज थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी मय दल पहुंचे। पुलिस ने रूपचंद को लेकर लुटेरों की तलाश में आसपास का इलाका भी खंगाला। पुलिस सांसी बस्ती, भगवान गंज और आस—पास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।



पैदल थे नकाबपोश लुटेरेरूपचंद ने बताया कि लुटेरे संख्या में तीन थे और पैदल थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने शायद घटना स्थल से दूर वाहन खड़ा किया था।



लूट का सिलसिला
शहर में लूट, चेन स्नेचिंग, चोरी रोकने मंे पुलिस कामयाब नहीं हो रही है। डेढ़ महीने पहले रीजनल कॉलेज के निकट शराब ठेकेदार के मुनीम पर फायर कर लुटेरों ने सवा लाख रुपए से भरा बैग छीना था। करीब तीन महीने में महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की करीब तेरह वारदातें हो चुकी हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: